महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । कामता प्रसाद सुंदरलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में मिशन शक्ति फेज – 5 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मिशन शक्ति, जिसमें नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान और नारी स्वालंबन पर जोर दिया गया। जिसमें एसएसपी अयोध्या ने हेल्पलाइन नंबर 1090,112,108 के संदर्भ में जानकारी प्रदान की ,जिसमें महाविद्यालय की छात्राएं लाभान्वित होकर देश ,समाज और गांव में अपनी शक्ति का परचम लहराएं। प्राचार्य प्रो दानपति तिवारी ने भारतीय ज्ञान परंपरा में महिलाओं की शक्ति के संदर्भ में चर्चा की।
महाविद्यालय में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो उपमा वर्मा ने नारी शक्ति की ताकत, नारी का साहस और नारी के दृढ़ता को नमन करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में नारियों की उपलब्धियां की सराहना हो रही है। कार्यक्रम में प्रो अशोक कुमार मिश्र ,डॉ बृजेश कुमार सिंह प्रो आशुतोष त्रिपाठी प्रो एस के तिवारी डॉ सरोज शुक्ला डॉ नीलम, डॉ मृणालिनी उपस्थिति रही