बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी फूल चन्द्र उपाध्याय ने एक अज्ञात व्यक्ति पर रात में सोते समय उसे चारपाई से उलट देने, दो दिन बाद उस पर पत्थर से हमला करने, ईंट से हमला करने का आरोप लगाया है। कहा है कि ईंट पत्थर से हमले के दौरान उसके शौचालय का दरवाजा टूट गया। 6 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर के बीच तीन बार हुई घटना के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।