बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के लोनियापार निवासी मंजू पत्नी सतीश ने गांव निवासी पिता और उसके दो पुत्रों पर मारने पीटने, जान से मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी मोहित, उसका पुत्र ऋषि और डेविड मिलकर उसकी सहन भूमि में नींव खोद रहे थे। जब उसने उन्हे ऐसा करने से मना किया तो वे उसे गाली देते हुए मारने लगे, ज बवह उनसे बचने के लिए किसी तरह बचकर घर के अंदर पहुंची तो आरोपी घर के अंदर घुस गए, वहां भी उसे मारा पीटा, उसके गुहार मवचाने पर गांव के लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि यदि नींव खोदने से मना किया तो जान से मार डालेंगे। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।