बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी गई

बस्ती अक्टूबर ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, आवास-विकास कालोनी,कटरा,बस्ती की शाखा करियापार राउत में आज निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों शालिनी,अमन सिंह यादव, आनन्द, शुभम,शिवांशु,आस्था यादव, श्रध्दा,आस्था जायसवाल, श्रृष्टी यादव, शिवानी,साधना यादव,दृष्टी यादव, मिनाक्षी का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण डा0 अनिल पाण्डेय बी.एच.सी.,बी.एच.एम.एस.(होम्योपैथिक फिजिशियन)आवास-विकास कालोनी के द्वारा किया गया और रोग से ग्रसित बच्चों को दवा वितरित की गयी।कार्यक्रम के समय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लाक बस्ती-सदर,बस्ती के उपाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल,रामफेर यादव, कृष्णा राव उपस्थित रहे।डा0 अनिल पाण्डेय जी का शाखा पर शाखा प्रमुख अनीता यादव ने तुलसी जी का पौधा भेंट कर स्वागत किया।