लालगंज, प्रतापगढ़। थाना क्षेत्र के अठेहा गांव निवासी जवाहर लाल सरोज 37 वर्ष पुत्र स्व. महावीर सरोज गुरुवार शाम लगभग सात बजे दारू के नशे में घर आया। इस पर पत्नी का पति से विवाद हो गया स नाराज पति जवाहर लाल कमरे में पंखा में साड़ी के सहारे फंदा लगा कर झूल गया स सुबह पत्नी ने देखा तो चीखने चिल्लाने लगी स जिससे पड़ोसी इकट्ठा हो गए आनन फानन में निजी वाहन से सी एच सी सांगीपुर ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक लडका कपिल सरोज 19 वर्ष जो गुजरात में मज़दूरी करता है और एक बारह वर्षीय लड़की है। शुक्रवार दोपहर घर से पांच सौ मीटर खेत में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।