बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास सवारियों से भरी टैंम्पू पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक महिला की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुँची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचवाया।
नगर थाना क्षेत्र के बकैनिया द्वीप निवासी सीमा पत्नी मनोज कुमार, हीरालाल, शीला देवी पत्नी संदीप कुमार, विन्ध्यवासिनी, रंजना, हिमांशु पुत्री मनोज कुमार, प्रज्ञा, महक सृष्टि पुत्री संदीप कुमार, निधि पुत्री राम अजोर मंगलवार की शाम एक ही टैम्पू पर सवार होकर दुर्गा पूजा मेला देखने बस्ती गए थे। मेला देखकर रात्रि लगभग 12बजे वे वापस आ रहे थे। अभी वह नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के बगल बने सर्विस रोड पर पहुँचे ही थे कि तभी रास्ते मे आटो रिक्शा का संतुलन बिगड़ जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जाकर पलट गया। जिससे आटो में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने चीख पुकार सुनकर उन्हें बाहर निकाला, एंबुलेंस कर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ सीमा देवी की हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे तभी रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की मौत की सूचना बुद्धवार को परिजनों ने नगर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची नगर पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।