पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा दान पात्र में रखे रुपएऔर नोटों की माला चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार मे स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास रखे दान पात्र से अज्ञात चोर उसमे रखा तीन हजार रूपये व दुर्गा प्रतिमा के गले में पड़े नोटों की माला चुरा कर फरार हो गया । सुबह जब लोगों की नींद खुली तब इसकी जानकारी हुई।
गोटवा बाजार निवासी अनिल कुमार उर्फ पिन्टू जायसवाल ने बताया कि हमने घर के बाहर दुर्गा प्रतिमा स्थापित किया है। रात्रि 12 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा । कार्यक्रम खत्म होने के बाद सब लोग सोने चले गए। रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच चोर ने वहाँ रखे दान पात्र से तीन हजार रूपये, दुर्गा प्रतिमा के गले में मौजूद तीन हजार रूपये की माला को चुरा कर चम्पत हो गया। सुबह आँख खुली तब इसकी जानकारी हुई। बताया कि इसके पूर्व भी कई लोगों के घरों से चोरी की वारदात हो चुकी है। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।