कुदरहा, बस्ती। कुदरहा कस्बे में दुकान के ऊपर से ग्यारह हजार विद्युत वाट के तार के गुजरने से कस्बा वासियों को अप्रिय घटना घटने के दहसत से लोगों ने महादेवा विधायक दूधराम से मकानों के ऊपर से तार व ट्रांसफार्मर हटाने का अनुरोध किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर सर्वे कराकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को कहा।
कुदरहा कस्बे में सेंट्रल बैंक के सामने अहमद के दुकान के पीछे ट्रांसफार्मर स्थापित है। जहां से पूरे कस्बे में आपूर्ति होती है। कुदरहा-नौरहनी मर्ग पर समीर चौधरी के घर से ट्रांसफार्मर तक 11 हजार बोल्ट की सप्लाई होती है। जिसके नीचे दर्जनों मकान के परिवार निवास भी करते है। ट्रांसफार्मर पर आए दिन फाल्ट होता रहता है। जिससे लोगों को बड़ी घटना होने का चिंता सताता रहता है।
कस्बे के रामचंद्र, हरिश्चंद्र, रामउजागिर, रामेंद्र, बालकृष्ण, नरसिंह प्रसाद दुबे, हरिप्रसाद दुबे, समीर कुमार, आकांक्षा चौधरी, सोना पति, राम ललित, मुमताज, इब्राहिम सहित तमाम लोगो ने महादेवा विधायक दूधराम से ट्रांसफार्मर व तार हटवाने की मांग की थी। जिसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए महादेवा विधायक दूधराम ने अधीक्षण अभियंता बस्ती को पत्र के माध्यम से 11 हजार वोल्ट की सप्लाई के तार व कस्बे से ट्रांसफार्मर दूर स्थापित कराने के लिए पत्र लिखा है।