पलम्बर मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव में सोमवार की रात 25 वर्षीय युवक ने छत के पंखे में रस्सी का फंदा बना कर लटक गया। जिसमें युवक की मौत हो गयी। चौकी इंचार्ज कुदरहा व फारेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर पीएम के लिए भेज दिए।

          जिभियांव गांव निवासी 25 वर्षीय राजकुमार गौतम पुत्र रामदत्त सोमवार की रात जिभियांव चौराहे से घर पहुंचा। स्वजन बर्थडे पार्टी में पडोसी के घर चले गये। राजकुमार की मां घर वापस आयी तो दरवाजा अंदर से बंद था। आस- पास के लोगों को बताया तो लोग दरवाजा तोडा तो पंखे में रस्सी बांध लकता देख लोग रोने लगे। चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव व थानाध्यक्ष लालगंज सुनील गौड़ पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम के प्रभारी मंजीत पहुंच कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  राजकुमार दो दिन पहले दिल्ली से घर आया था। वहा पलंबर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। इसका बड़ा भाई पवन कुमार भी दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था। राजकुमार की पत्नी रूपाली अपनी एक बर्षीय बेटी मीनाक्षी के साथ मायके में थी।

      इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मारपीट की जानकारी हमे नही है।