बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़खानी करने, सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी अशोक उर्फ बृजभाल पर आरोप लगाया है कि वह उसकी बेटी को अकेली पाकर छेड़खानी करता है, उलाहना देने पर उसकी बेटी का सोशल मीडिया फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल कर अभद्र कमेन्ट किया। ऐसा करने से मना करने पर गाली और जान से मारने की धमकी दी। 17 जनवरी से 23 मार्च के बीच हुई घटना के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।