मूर्ति विसर्जन कर वापस लौट रहे युवक की वाहन की ठोकर से मौत

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के अहिरौला निवासी राकेश कुमार (25) की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दशहरा के दिन मूर्ति विसर्जन के बाद मखौड़ा धाम से वापस लौट रहा था कि जीव नरायनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से घायल अवस्था में उसे एम्बुलेंस से सीएचसी परसरामपुर ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोशित कर दिया। मृतक के भाई सुरजीत कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा ददर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।