बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर बड़ी बाजार निवासी राजेश गुप्ता ने तीन लोगों पर अपने पुत्र और पत्नी को मारने पीटने, दुकान में तोड़फोड़ कर सामान नष्ट करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में चौरवा निवासी गुल्लेज, उसके भाई अजमल, एक अन्य सायदा पर अपने पुत्र अमन और पत्नी शीला देवी को मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र चौरवा गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था, रास्ते में बाइक से साइड लेने की बात को लेकर गुल्लेज ने उसके लड़के को गाली देते हुए मारा पीटा, ज बवह भागकर गनेशपुर स्थित अपने कपड़े की दुकान पर पहुंचा तो आरोपी भी उसकी दुकान पर पहुंच गए, दुकान में घुसकर उसके पुत्र और पत्नी को मारा पीटा, दुकान का सामान भी तोड़ दिया। लोगों के इक्ट्ठा हो जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा ददर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।