शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , मारपीट कर घर लाकर छोड़ा

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली लेकर जाने, शारीरिक सम्बन्ध बनाने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर लाकर छोड़ देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में नगर थाना क्षेत्र के कूरहापट्टी दरियांव निवासी अभिजीत पर आरोप लगाया है कि उसने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया, उससे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे दिल्ली से उसे साथ लेकर आया और उसके घर छोड़कर चला गया। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है।
नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बेलाड़ी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।