उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बस्ती की महत्वपूर्ण बैठक कल

बस्ती 9 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बस्ती की महत्वपूर्ण बैठक 10 अक्टूबर को अपरान्ह 1 बजे से प्रेस क्लब बस्ती में आयोजित होगी। इस बैठक में जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेशीय संरक्षक डा0 रामनरेश सिंह ‘मंजुल’ के पर्यवेक्षण में सम्पन्न होने वाली इस बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली, प्रधानाचार्यों की समस्याओं सहित विचार गोष्ठी तथा संगठनात्मक चर्चा भी होगी। इस आयोजन में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव भाष्कर तिवारी (मऊ), डा0 के0के0 यादव (लखनऊ), माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य तथा संगठन के उपाध्यक्ष डा0 दिनेश मणि त्रिपाठी (गोरखपुर), डा0 मिथिलेश सिंह तथा डा0 माधव प्रसाद सिंह (देवरिया) के अतिरिक्त शिक्षाविद् रामजन्म सिंह (गोरखपुर) उपस्थित रहेंगे।