ट्रैक्टर ट्राली चुराकर नेपाल बेचने ले जाते तीन अर्न्तजनपदीय चोर गिरफ्तार

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के जिगना पैट्रोल पम्प से चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर पुलिस ने तीन अर्न्तजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र निवासी पंकज चौधरी उर्फ गोलू, अर्जुन चौधरी, अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के रामपुर हलवारा निवासी अमित यादव के रूप् में हुई। पुलिस के अनुसार चोरी गए ट्रैक्टर ट्राली को बेचने के लिए वे डुमरियागंज के रास्ते नेपाल ले जा रहे थे, जिन्हे चैनपुरवा ओवब्रिज के पास से पकडा गया। आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हे न्यायालय रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पंकज चौधरी पर बस्ती कोतवाली , मुंडेरवा, पुरानी बस्ती और कमिश्नरेट लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी थाना में चोरी, अपहरण, मारपीट व अन्य आपराधिक धाराओं में चार मुकदमें दर्ज है।
बता दें कि 30 सितम्बर को जिगना पैट्रोल पम्प के पास से ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गई थी। मामले में लालगंज थाना क्षेत्र के बर्रोहिया निवासी आमिना खातून पत्नी यार मोहम्मद की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। एसओजी टीम, सर्विलांस सेल की मदद से पुरानी बस्ती पुलिस ने चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से तीनों की गिरफ्तारी कर ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर लिया।