अम्बेडकर नगर – सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 02 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है,जिसके क्रम में दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को परिवहन कार्यालय अंबेडकरनगर में कार्यालय परिसर में उपस्थित 42 व्यवसायिक व गैर व्यवसायिक वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया । नेत्र परीक्षण में सभी चालकों का आई विजन सही पाया गया।
उक्त कार्यक्रम में अधोहस्ताक्षरी के अतिरिक्त डॉक्टर सरिता गुप्ता नेत्र सर्जन, रामप्रीत नेत्र परीक्षण अधिकारी,नितिन यादव नेत्र परीक्षण अधिकारी एवं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल तथा प्रदूषण जांच केंद्र के संचालक व अन्य आवेदक / जनमानस उपस्थित रहे। पब्लिसिटी व ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा जनपद के प्रमुख स्थानों/ चौराहों पर सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में प्रचार प्रसार किया गया तथा आम जनमानस से सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु अपील की गई।