बस्ती- महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को मिशन शक्ति फेज 5.0 (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एवम उत्तर प्रदेश पुलिस का अभिवादन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के वंदना से किया गया। जिसे बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा सुधा कुमारी ने गया। कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ संतोष यदुवंशी ने व्याख्यान की मुख्य वक्ता महिला थाना बस्ती की एस एच ओ डॉ शालिनी सिंह से परिचय कराया और व्याख्यान विषय पर संक्षिप्त परिचय दिया।
तत्पश्चात , महिला थाना बस्ती की एस एच ओ डॉ शालिनी सिंह ने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” से अपना व्याख्यान शुरू किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा हेल्प लाइन को छात्राओ को नोट कराया। उन्होंने मिशन शक्ति फेज 5.0 (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन)द्वारा किस प्रकार से नारी को सशक्त किया जाएगा इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने साइबर क्राइम, हाउस अरेस्टिंग, फ्रॉड नंबर कॉल, फेक आई डी, बैंक फ्रॉड आदि को विस्तारपूर्वक समझाया। छात्राओ ने अपनी समस्याओं को बेझिझक एस एच ओ डॉ शालिनी सिंह से साझा किया उन्होने छात्राओ को खुल कर अपनी बात रखने का मौका दिया और ,चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो, “डरो नहीं सहो नही” नारा लगवाया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ संतोष यदुवंशी एवं नेहा परवीन रही। प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 रघुवर पांडेय, डॉ0 सुधा त्रिपाठी, डॉ0 बीना सिंह, डॉ०सुहासिनी सिंह, डॉ0 प्रियंका पांडेय, डॉ कमलेश पांडेय, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव , कु० मोनी पांडेय एवम छात्राएं उपस्थित रही।