नहीं मिला भेड़िया का कोई पद चिन्ह

बस्ती: वन क्षेत्र कप्तानगंज के मेंढ़उआ व डिहवा गांव में भेड़िया जैसे जानवर दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग अलर्ट हो गया है।   टीम ने तलाशी अभियान चलाया। भेड़िए का कोई पद चिन्ह न मिलने पर टीम वापस लौट गई।शनिवार की शाम खेत में काम करते समय ग्रामीणों को झुंड में भेड़िया जैसे जानवर दिखाई दिया था। इसकी सूचना वन विभाग को दिया।इस संबंध में एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा  की सुबह गांव में पहुंचे उपक्षेत्रीय वन अधिकारी ज्ञान प्रकाश गौतम ने वनकर्मी रामदयाल, गिरजेश व नंदू के साथ पुनः खोजबीन प्रारंभ किया। मनोरमा नदी के किनारे स्थित जंगल व नज़दीकी गन्ने के खेत, झाड़ियों में तलाश की गई। टीम को कहीं भी भेड़िए के पदचिन्ह या ऐसा कोई सुराग नहीं दिखाई दिया।