विद्या मंदिर रामबाग में मनाया गया विश्व पशु दिवस

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में आज विश्व पशु दिवस मनाया गया।

विद्यालय के आचार्य श्री चंद्रमणि शुक्ल ने वंदना सभा में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पशु दिवस पहली बार 24 मार्च 1925 को जर्मनी में मनाया गया था। इसकी शुरुआत हेनरिक ज़िमरमैन नामक एक कुत्ते विशेषज्ञ ने की थी, जिन्होंने बर्लिन के स्पोर्ट्स पैलेस में पहला उत्सव आयोजित किया था, जिसमें कथित तौर पर लगभग 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

उन्होंने आगे कहा कि विश्व पशु दिवस हर साल 4 अक्टूबर को मनाया जाता है, यह दिन जानवरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। 4 अक्टूबर को सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी की जयंती भी होती है, जो जानवरों के संरक्षक माने जाते हैं। इस दिन विश्वभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, लोग जानवरों के प्रति अपने प्यार और दया को दर्शाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पशु संवर्धन में हमारे मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। कूनूर के जंगलों में पलते हुए आठ चीते इसके उदाहरण हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री गोविंद सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किया एवं पशुओं के संरक्षण हेतु छात्रों आचार्य और कर्मचारियों को प्रेरित किया।