महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या नंदी ग्राम, भरत कुंड स्थित श्री प्राचीन भरत गुफा,श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर (श्री मणि राम दास छावनी) नंदी ग्राम , भरत कुंड अयोध्या में २२अक्टूबर से श्री मणि राम दास जी की छावनी अयोध्या के उत्तराधिकारी महंत श्री कमल नयन दास जी महाराज शास्त्री जी की अध्यक्षता में २१ कुंडिय श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा(भरत चरित्र) का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। श्री कमल नयन दास भरत कुंड फाउंडेशन के आयोजकत्व में संचालित होने वाले श्री नंदी ग्राम महोत्सव के व्यवस्थापक श्री परमात्मा दास जी महाराज ने बताया कि २१ कुंडिय श्री राम महायज्ञ की कलश यात्रा पंचकोशीय परिक्रमा के साथ प्रातः ९बजे मंडप प्रवेश , समारोह का उद्घाटन ११०० हनुमान चालीसा पाठ,नवाह पारायण पाठ प्रतिदिन,भजन संध्या(महा आरती),रामलीला मंचन,एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विद्यालय के बच्चों की प्रतियोगिता प्रतिदिन संपादित होगी। २२ अक्टूबर को विहार से प्रस्थान कर भरत कुंड नंदी ग्राम तक लवकुश भगवान की यात्रा पधारेगी।२३अक्टूबर को देवी पूजन,प्रतिदिन शास्त्रीय संगीत ,भजन संध्या,सांस्कृतिक कार्यक्रम संपादित होगा।२४अक्टूबर को अरणी मंथन यज्ञ प्रारंभ,विद्यालय के बच्चों का कार्यक्रम,सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। २५अक्टूबर को श्री राम कथा की अमृत वर्षा का श्री गणेश जगद गुरु रामा नुजाचार्य स्वामी श्री रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्री मुख से होगी। २६अक्टूबर को दक्षिण भारत (मैला पुर,चेन्नई) किंचितकारम धर्म संस्थापनम द्वारा कार्यक्रम ११,३० से३,३० बजे तक संचालित होगा।२७अक्टूबर को देवी पूजन, नवाह पारायण पाठ ,श्री राम महायज्ञ,श्री राम कथा (भरत चरित्र), विद्यालय के बच्चों द्वारा कार्यक्रम,भजन संध्या,राम लीला मंचन का कार्यक्रम संपन्न होगा। २८ अक्टूबर को वेदी पूजन,नवाह पारायण पाठ,श्री राम महायज्ञ,श्री राम कथा(भरत चरित्र)विद्यालय के बच्चों का कार्यक्रम ,सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन संध्या,राम लीला मंचन का कार्यक्रम संपादित होगा। इसी कड़ी में २९ अक्टूबर को भी देवी पूजन,नवाह पारायण पाठ,श्री राम महायज्ञ,बच्चों का कार्यक्रम,सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन संध्या,राम भरत मिलाप यात्रा ,श्री राम कथा (भरत चरित्र),दीप महोत्सव संपादित होगा। ३० अक्टूबर को शस्त्र पूजन,हनुमान भरत मिलाप,श्री राम यात्रा एवं राम भरत मिलाप (विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा), नवाह पारायण पाठ विश्राम , भव्य दीप महोत्सव,ब्रह्मलीन महंत राजेंद्र दास जी महाराज श्रद्धांजलि सभा। ३१ अक्टूबर को भव्य दीप महोत्सव एवं नंदी ग्राम रत्न,एवं सम्मान समारोह विश्राम। पूर्वाह्न २ बजे से वृहद भंडारा संचालित होगा। समारोह के संरक्षक मंडल में प्रमुख रूप से विंदु गद्याचार्य महंत श्री देवेन्द्र प्रसादा चार्य जी महाराज दशरथ महल,बड़ा स्थान अयोध्या,श्री महंत राम दास जी महाराज सिद्ध पीठ नाका हनुमान गढ़ी, अधिकारी श्री राजकुमार दास जी महाराज श्री राम वल्लभा कुंज,जानकी घाट अयोध्या,श्री पंजाबी बाबा जी महाराज श्री मणि राम दास जी की छावनी अयोध्या,अध्यक्ष श्री नंदी ग्राम महोत्सव श्री परमात्मा दास जी महाराज शामिल है। समारोह में ५राज्यों के महामहिम राज्य पाल महोदय सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के आगमन की संभावनाएं हैं।