बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर 35 वर्षीय एक युवक की लहुलुहान हालत में लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस उसे एम्बुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। व्हाइट और ब्लैक पट्टी में टी-शर्ट और नीले कलर की जींस पहने युवक की पहचान कराने के लिए पुलिस ने उसके शव को मर्चरी में रखवा दिया है। चर्चा है कि कुछ लोगों ने युवक को मारा पीटा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई, इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।