बस्ती – बस्ती सदर ब्लॉक के चिलवानिया ग्राम सभा में जगह जगह कूड़े का ढेर है। नाली जाम है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उससे उठती दुर्गंध ने वातावरण को दूषित कर दिया है। जिससे आए दिन आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नालिया जाम होने से नाली का गंदा पानी बरसात में सड़क पर पसर जाता है। जिससे मच्छरों का भी प्रकोप बड़ जाता है। गांव के लोगो ने बताया कि सफाई कर्मचारी अपने मन के हैं जब मन करता है आते जब मन करता नहीं आते है सफाई कर्मचारी नियमित आते तो नहीं लगती गंदगी का अंबार गांव के लोगो ने कई बार ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई ग्राम प्रधान धर्मराज सोनकर ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ी है सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है सफाई कर्मचारी की मांग जिले पर किया गया है तैनाती हो होने पर गंदगी नहीं रहेगी