सरयू नदी में उतराता मिला नवजात का शव,नाभिनाल भी नहीं कटा था

 

बस्ती।दुबौलिया विकास खण्ड के अति-संवेदनशील कटरिया चांदपुर तटबंध पर खलवा गांव के निकट सरयू नदी में एक नवजात बच्चे का शव सरयू नदी में उतराता मिला। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में तटबंध पर कुछ लोगों ने सरयू नदी के किनारे एक नवजात बच्चे का शव उतराता हुआ देखा। बच्चे के शरीर में नाभिनाल भी नहीं कटा हुआ था। आशंका है कि किसी ने लोक लाज के भय से बच्चे को नदी में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया संध्या तिवारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।