बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी 48वर्षीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की नहाते समय मोटर में करंट उतरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी ग्राम प्रधान विद्यावती के पति ओम प्रकाश चौधरी (48) मंगलवार की सुबह नहाने के लिए मोटर चालू कर रहे थे, तभी वह मोटर में उतर रहे करंट की चपेट मे आ गए। बिजली के झटके से वह गिर पड़े, उनके सिर के पीछे हिस्से में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।