बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार (कुढवा)में 30वर्षीय एक विवाहिता का शव छत में लगे पंखे की कुंडी के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों ने उसके जिन्दा होने की आस में उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के परिजनों के अनुसार अनीता पत्नी राकेश बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। विदेश में रह रहे पति से मोबाइल पर बात करते समय दोनों मे किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद उसकी आवाज नहीं सुनाई दी। काफी देर तक जब उसकी आवाज नहीं सुनाई दी तो परिजनों ने उसे आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब बगल के झरोके से परिजनों ने अंदर देखा तो उसे छत में लगे पंखे की कुंडी के सहारे लटकता पाया। किसी तरह दरवाजा खोलकर दुपट्टे को काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि राकेश की शादी 2017 में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवस्थीपुर गांव निवासी अनीता के साथ हुई थी। जिनसे दो बेटियाँ छह वर्षीय मान्शी, तीन वर्षीय कृति है। तीन माह पूर्व राकेश विदेश गए थे। रात पति पत्नी में मोबाइल पर न जाने किस बात को लेकर तू तू मैं मैं हुई। इसी बात से नाराज होकर अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।