बस्ती।कलवारी थाना क्षेत्र के गौरा रोहारी के उत्तर सीवान में मनवर नदी के डिहवा दोहनी सोती में 65 वर्षीय एक बृद्ध का शव उतराता मिला। शव की पहचान गौरा रोहारी गांव निवासी प्रहलाद के रूप में हुई। ग्राम प्रधान रण बहादुर सिंह की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज गायघाट ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जाता है कि प्रहलाद सोमवार दोपहर बाद घर से गांव के उत्तर सिवान में मनोरमा नदी की सोती डिहवा दोहरी को पारकर मवेशी चराने निकले थे। शाम को घर वापस आते समय एक पड़िया छूट जाने के कारण वे उसे वापस लाने चले गये और गहरे पानी में डूब गये। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन करते हुए डिहवा दोहरी सोती पर पहुँचे तो सोती के पास बने पुलिया पर प्रहलाद का धोती कुर्ता और चप्पल मिला। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने ग्राम प्रधान को की सूचना दिया। ग्राम प्रधान की सूचना बाद चौकी इंचार्ज गायघाट जितेन्द्र मिश्र ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से उनकी खोज कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक हार कर परिजन घर चले गए। मंगलवार को दिन में करीब छह बजे ग्रामीणों ने सोती में उतराता शव देख उनके परिजनों को सूचना दिया।