सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में टैबलेट मिलते ही खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

रिपोर्ट जितेन्द्र पाठक संतकबीरनगर

जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 250 बच्चों में वितरित किया गया निशुल्क टैबलेट*

मुख्य अथित के रूप में पहुंचे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक जय चौबे के साथ दीनदयाल विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर ओपी पाण्डेय पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ विद्यालय के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं में वितरित किया निशुल्क टैबलेट

संतकबीरनगर- अपने मेहनत के बदौलत आसमान की बुलंदियों पर पहुंचने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के स्मृति में आज जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 250 बच्चों में निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पहुंचे खलीलाबाद के पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर ओपी पाण्डेय एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक राकेश चतुर्वेदी के साथ विद्यालय के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव के साथ छात्र-छात्राओं में निशुल्क टेबलेट वितरण किया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्वागत गीत गाते हुए किया । कार्यक्रम में पहुंचे सभी मुख्य अतिथियों का विद्यालय परिवार ने फूल गुलदस्ता और अंगवस्त्र वितरण करते हुए किया। टैबलेट पाकर जहां छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा समय-समय पर हर एक्टिविटी करते हुए हम लोगों को आगे बढ़ने का काम करता है टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंध तंत्र का आभार व्यक्त किया। आपको बता दे की पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद का है जहां पर आज स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की स्मृति पर निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन से किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे प्रोफेसर ओपी पाण्डेय, पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित सभी लोगों ने मां सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों ने अतिथियों को फूल माला पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए अपने अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान सभी अतिथियों ने 250 छात्र-छात्राओं में निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि छात्र-छात्राओं को हाईटेक और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार का यह कदम बेहद सराहनीय है छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने अभिभावकों और विद्यालय परिवार का मान बढ़ाये यही शुभकामना। प्रोफेसर ओपी पाण्डेय ने कहा की सूर्या परिवार लगातार हर माध्यम से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का काम कर रहा है हर क्षेत्र में सूर्या परिवार का दबदबा कायम है छात्र-छात्राएं ऐसे ही विद्यालय परिवार का नाम रोशन करते रहें यही शुभकामना। विद्यालय के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ हर माध्यम में आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़े इसके लिए लगातार हर वर्ष की बात इस वर्ष भी निशुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 250 छात्र-छात्राओं में निशुल्क टेबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफल संचालन के लिए विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को बधाई दी।