बस्ती,महिला पी जी कॉलेज बस्ती में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक भारत सरकार के आदेश के क्रम में आज महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01अक्टूबर 2024 को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एन एस एस स्वयं सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली गई, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका मिश्र और नेहा श्रीवास्तव के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली बस्ती नगर के कंपनी बाग,रामेश्वर पूरी,महरीखवा ,गांधी नगर तक निकाली गई,इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने सड़क के किनारे पटरियों की साफ सफाई कर और प्राथमिक विद्यालय की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ संतोष यदुवंशी,डॉ कमलेश पांडेय,मोनी पांडेय, सूर्या उपाध्याय सहित स्वयं सेविकाओं उपस्थित रही ।