वृद्ध दिवस पर सम्मानित किये गये वरिष्ठ नागरिक

बस्ती । मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में पेंशनर्स कक्ष में सम्पन्न हुई। संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। बैठक में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर ई. रामचन्द्र शुक्ल और प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव को अंग वस्त्र, फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुये उन्हें सुदीर्घ जीवन की कामना किया गया।

एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि वृद्ध जनों के आदर से ही समाज विकसित और खुशहाल रहेगा, हमें उनके अनुभवों से लाभ उठाना चाहिये। जिस समाज और परिवार में वृद्ध जन उपेक्षा के शिकार हैं वहां खुशहाली नहीं आ सकती। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने कहा कि नई पीढी को यह समझना होगा कि वृद्ध जन हमारी कमजोरी नहीं ताकत हैं। उनकी उपेक्षा का ही परिणाम है कि भारत जैसे देश में वृद्धा आश्रम बढ रहे हैं, यह बिखरते परिवार और बिगड़े संस्कार के लक्षण है। हमें इससे सतर्क रहना होगा। कहा कि जिस घर में वृद्ध जन प्रसन्न रहते हैं वहां ईश्वरीय कृपा बरसती है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि वृद्ध जनों का आदर हमारी संस्कृति का हिस्सा है, इसे अटूट बनाये रखना होगा।

कार्यक्रम में रामनाथ, विशुनचन्द श्रीवास्तव, देवी प्रसाद शुक्ल, नरेन्द्र देव मिश्र, राधेश्याम तिवारी, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रामधीरज यादव, राधेश्याम तिवारी, श्रीगोपाल त्रिपाठी, देवनरायन प्रजापति, ओम प्रकाश मिश्र, छोटेलाल यादव, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, सुरेशधर दूबे, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद पाण्डेय, दयाराम, शिव प्रसाद पाण्डेय, रमाकान्त मिश्र, श्रीमती प्रभावती, श्रीमती कमला दूबे, सोमन लाल, इस्लाम अंसारी, राम अचल शर्मा आदि शामिल रहे।