अयोध्या(1अक्टूबर)श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत पूज्य नृतगोपाल दास जी के स्वास्थ्य में सुधार है,वह पिछले पांच दिनो से अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
मंगलवार आज शोसल मीडिया और कुछ अन्य स्थानों पर प्रचार तंत्र के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक समाचार चलाये जा रहे हैं जो चिंतनीय और खेद पूर्ण हैं।
भक्तों और महाराज जी के शिष्यों से अपील है कि वह इस प्रकार के भ्रमपूर्ण कुप्रचारो पर ध्यान न दें।