बहराइच ——-भव्या फाऊंडेशन अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन जयपुर राजस्थान के तत्वावधान में सुरेश ज्ञान यूनिवर्सिटी के कालंदी आडोटिरयम में बहराइच के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों को अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन सम्मान एण्ड डाइमेंड डिग्निटी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।एक ऐतिहासिक भव्य समारोह में हास्य व्यंग कवि पी के प्रचण्ड बहराइची, सुप्रसिद्ध शायर रईस सिद्दीकी बहराइची,एंव श्री अब्दुल रफ़ी खां बम्पर बहराइची के अलावा नानपारा निवासी भोपाल में मुकीम शारिक रब्बानी को मेमोंटो प्रशस्ति पत्र व मिडल अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी देश के विभिन्न प्रान्तों व प्रदेश के सैकड़ों जनपदों में उपरोक्त साहित्यकारों को उनकी साहित्यिक सेवा का सम्मान करते हुए विभिन्न अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। अवध वाटिका साहित्य मंच बहराइच से जुड़े इन सभी साहित्यकारों को जयपुर राजस्थान में मिले सम्मान से जिले के साहित्यकारों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।