बस्ती: सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लालगंज थानाक्षेत्र में युवती को तीन साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर विक्रम यादव पुत्र लालमन यादव निवासी ग्राम गोनार थाना लालगंज के खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।