कंसलटिंग इंजीनियरों ने कैबिनेट मंत्री को सौपा ज्ञापन 

बस्ती – बस्ती कंसलटिंग इंजिनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार देर रात चार सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सौम्या सिंह, जिला मंत्री दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग किया है कि ग्राम पंचायत में होने वाले समस्त कार्यों को कंसलटिंग इंजीनियर से नहीं कराया जाता है ग्राम पंचायत में समस्त कार्य ना कारने की स्थिति में सभी कंसलटिंग इंजीनियर आर्किटेक्ट का भविष्य अंधकार में है कार्य ना मिलने का मुख्य कारण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियारों द्वारा खुद के विभाग से ज्यादा रुचि हमारे विभाग में रखना एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिला स्तर ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत पर अनैतिक रूप से दबाव की स्थिति उत्पन्न करना है। अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार के जारी शासनादेश के बावजूद भी स्पष्ट रूप से आदेशित है कि ग्रामीण अभियंता विभाग का कार्य अधिक होने की वजह से विभाग के अवर अभियंता को अन्य विभागों शहरी और ग्रामीण निकायों के कार्य हेतु स्पष्ट मना किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीण अभियंता विभाग की अवर अभियंता द्वारा शासनादेश का उल्लंघन करते हुए ग्राम पंचायत में कार्य किया जा रहा है इस मौके पर सुमित रंजन सिंह यादव कंचन गुप्ता कुलदीप दुर्गेश प्रताप सिंह शिवकुमार प्रजापति हाशिम मनोज कटियार राधिका गुलाबचंद चौधरी धर्मेंद्र कुमार सचिन प्रकाश द्विवेदी नगमा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।