स्टाप नर्स मंजू ने प्रार्थना पत्र दे कर चौकी इंचार्ज कुदरहा से न्याय के लिए लगाई गुहार 

कुदरहा, बस्ती: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर प्रसव कराने को लेकर स्टाफ नर्स व एएनएम के बीच हुए विवाद के मामले में डा अश्वनी यादव ने प्रसूता, तीमारदार, स्टाफ नर्स व एएनएम का बयान दर्ज कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। वही स्टाफ नर्स ने चौकी इंचार्ज कुदरहा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।

        डा अश्वनी यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और पियारेपुर निवासी प्रसूता गुंजा पत्नी रविंद्र ने लिखित दिया कि  स्टाफ नर्स मंजू मेरे रिस्तेदार है। मेरे अनुरोध प्रसव पर उहोने प्रसव कराया था। मौजूदा समय में एएनएम विनोदा सिंह की ड्यूटी चल रहा था। लेवर रुम खाली न होने पर महिला वार्ड में मंजू ने प्रसव करा दिया। प्रसव की जानकारी होते ही विनोदा सिंह बिफर पड़ी और वार्ड में ताला मार दी। पुलिस के आने पर किसी तरह ताला खुल पाया।

           स्टाफ नर्स मंजू ने लिखित बयान दिया कि प्रसूता मेरी रिस्तेदार है उनके कहने पर नार्मल प्रसव करा दिया। प्रसव देख बिफर पडी और गाली देते हुए ताला बंद कर दी। दो घंटे तक ताला बंद रहा और गर्मी से लोग तडफते रहे। इतना ही नही मंजू ने चौकी इंचार्ज कुदरहा को प्रार्थना पत्र दे कर न्याय की गुहार लगायी है।

        डा अश्वनी ने बताया कि प्रसूता, तीमारदार व स्टाफ नर्स का लिखित बयान लिया गया है। जिसे उच्च अधिकारियो को भेज दिया गया है। एएनएम विनोद सिंह का बयान कल लिया जाएगा।

      चौकी प्रभारी कुदरहा राम अशोक यादव ने बताया की स्टाफ नर्स मंजू का प्रार्थना पत्र मिला है जिसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।