विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई
विश्व फार्मेसी दिवस मना रहे हम आज ।
फर्मासिस्टों पर भला किसे नहीं है नाज।
ये द्वितीय है डाक्टर इनका कार्य महान ।
करता इनका प्रेम से हर कोई सम्मान ।
जो भी इनके पास में आता है बीमार ।
पूरी निष्ठा से करते हैं ये उनका उपचार ।
फार्मेसी का अति महत्व है यह सबको है ज्ञात ।
ये मरीजों की सेवा में रहते हैं दिन-रात ।
मौसम है अति से खुशनुमा प्रकृति नटी हरषाई
फार्मासिस्ट दिवस पर सबको देता आज बधाई ।
डा. वी. के. वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती