शिक्षिका की चेन छिनी

बस्ती: कोतवाली थानाक्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने चेन स्नेचरों पर शिकंजा कसने में नाकाम रही है। इनके हौंसले इस कदर बढ़ गए कि वह अब रोज विद्यालय आने-जाने वाली स्कूली महिला शिक्षकों को भी नहीं बख्श रहे हैं। चलती आटो में चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को डेढ़ बजे राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कालेज से अपने घर आटो में सवार होकर शिवा कालोनी जा रही शिक्षिका मालती चौधरी की सोने की चेन आटो में बैठी अन्य महिलाएं स्कूल शिक्षिका के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन ले उड़ी। अचानक हुई वारदात से पीडि़ता सकते में आ गई। दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की घटना की रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले में अज्ञज्ञत आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी उमेश चन्द्र वर्मा ने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर चेन स्नेचर की तलाश की जा रही है।