दहेज हत्या में पति ससुर समेत चार पर मुकदमा

बस्ती: नगरपंचायत मुंडेरवा के बोदवल बाजार में नवविवाहिता की मृत्यु के ममाले में पुलिस ने पति, ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को देर शाम रामू अग्रहरि की पत्नी रंजू की फंदे से लटकता शव मिला था। नवविवाहिता की मां कमलावती की तहरीर पर पुलिस ने पति रामू, ससुर प्रह्लाद, व परिवार के सोनू, अमित, किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका की मां ने अपनी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब सात महीने पहले 23 फरवरी को दान-दहेज देकर की थी, बावजूद ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इसको लेकर पंचायत भी हो चुकी थी।
पंचायत में मामले को सुलह समझौते से मामला निपटा दिया गया था। कुछ महीनो बाद पुनः उसे प्रताडित किया जाने लगा।प्रताड़ना से आजिज आकर मेरी पुत्री रंजू ने बीते सोमवार को पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक कर अपनी जान दे दी। थानाध्यक्ष द्वारिका चौधरी ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ की जा रही है।