त्रिदेव मंदिर में वेद वाणी – आचार्य सुरेश जोशी

🍁 ओ३म् 🍁

*त्रिदेव मंदिर में वेद वाणी*

जन-गण-मन में सत्य सनातन वैदिक धर्म के *शंखनाद* का आज चतुर्थ दिवस सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रभात यात्रा से हुई। डुमरियागंज रोड पर आज की प्रभात यात्रा संपन्न हुई। आज के मुख्य अतिथि *आदरणीय सत्येन्द्र वर्मा भजनोपदेशक बस्ती* रहे। आपने आम जनमानस को आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा बस्ती के ५१ वें वार्षिकोत्सव में आने की प्रेरणा दी ।

*कल के मुख्य अतिथि*

कल प्रभात यात्रा का नेतृत्व आदरणीय *उमेश श्रीवास्तव आवास विकास* करेंगे!

प्रातः कालीन सत्संग/यज्ञ/भजन कार्यक्रम न ई कालोनी बस्ती में श्रीमान *राजेन्द्र जैसवाल* के आवास पर सम्पन्न हुआ ।

🌻 *मंदिर में यज्ञ*🌻

सायंकाल *प्रेरणा सभा* त्रिदेव मंदिर में सम्पन्न हुई। मंदिर प्रांगण में यज्ञ करते हुए यह बताया गया कि *मंदिर की शोभा तभी है जब उसमें प्रतिदिन वैदिक यज्ञ हो!* यदि मंदिर में यज्ञ नहीं होता तब *घर और मंदिर* में कोई अंतर नहीं।अत: मंदिर के मालिकों कै चाहिए कि एक *वैदिक विद्वान पुरोहित* की नियुक्ति करें जो प्रतिदिन दोनों काल में यज्ञ करें और आने वाले श्रद्धालुओं से आहुति दिलवायें जिससे वो यज्ञ के संस्कार को अपने परिवार में ले जाएं!

कार्यक्रम के अंत में सभा प्रधान *ओमप्रकाश आर्य* जी ने देश की वर्तमान स्थिति से जनता -जनार्दन को अवगत कराया कि हिंदुओं को चाहिए कि अपने बच्चों को *गीता, महाभारत, बाल्मीकि रामायण, उपनिषद, दर्शन से लेकर वेदों का सामान्य ज्ञान* अवश्य कराएं जिससे हमारी बेटियां *लव जिहाद व धर्मांतरण* से बच सकें!

इस प्रकार ##घर -घर यज्ञ-हर घर में योग यज्ञ## का यह अभियान लगातार तीन अक्टूबर तक चलेगा जिसमें प्रतिभाग करके आप भी पुण्य के भागी बन सकते हैं।

आचार्य सुरेश जोशी

*वैदिक प्रवक्ता*

🍁 वर्तमान कार्यालय 🍁

आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र०।