बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने, मारने पीटने के मामले में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया।
बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गौर थाना क्षेत्र के साडीइच्छा निवासी श्रवण कुमार यादव पर अपने प्यार के जाल में फसाने, शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि शादी का झाँसा देकर आरोपी ने न केवल उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए बल्कि आरोपी और उसके परिवार वालों ने मिलकर कई बार में उसके खाते से लगभग 521873 रूपये अपने खाते मे ट्रांसफर करा लियाा। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी के परिवार वालों ने उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी, उसकी मां, भाई, भाभी, दो बहनों के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, धमकी, गबन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी 29 वर्षीय श्रवण कुमार यादव उर्फ सन्नी को मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।