अम्बेडकर नगर।स्कूल प्रबंधन ने शैक्षिक उत्कृष्टता और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल ने आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल बोर्ड आप सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त करने की घोषणा की।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर जी.डी.वर्मा ने कहा स्कूल को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने के लिए विद्यालय में सभी उच्च कोटि की सुविधाएँ उपलब्ध है जिनका इंप्लीमेंटेशन करके बच्चों की होलिस्टिक डेवलपमेंट पर जोर दिया जाता है स्कूल नेप 2020 गाइडलाइंस को फॉलो करता है जिसके अंतर्गत एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग एंड एक्सपेरि यंशियल लर्निंग पर फोकस किया जाता है।डॉक्टर रजनी चौधरी चेयरपर्सन ब्रेन सीड इंटर स्कूल ने कहा यह मान्यता हमारी उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षा और शैक्षिक उत्कृष्ट को की प्रतिबद्धता का प्रमाण है हम सीबीएसई परिवार में शामिल होने के लिए सम्मानित है और युवा मस्तिक को आकार देने के लिए उत्सुक है।स्कूल प्रबंधन ने अपने फोकस पर जोर दिया।छात्र केंद्रीय शिक्षा
नवाचारी शिक्षण विधियां
आधुनिक बुनियादी ढांचा
अनुभवी संकाय भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर वर्तिका नगर ने कहा हम ब्रेन सीड इंटरनेशनल स्कूल को एक अग्रणी शिक्षा शैक्षिक संस्थान के रूप में स्थापित करना चाहते हैं जो समग्र विकास को बढ़ावा देता है और छात्रों को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करता है।स्कूल ने अभिभावक और छात्रों को अपनी सुविधाओं और शैक्षिक कार्यक्रमों का अन्वेषण करने के लिए आमंत्रित किया।