मुम्बई की सड़कों पर अपने रवायती अंदाज़ में निकला जुलूस ए मुहम्मदी, गुम्बद ए ख़ज़रा की जानिब लौ लगाना है, मुस्तफा के नाम का सिक्का चलाना है, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 18 सितंबर

मुम्बई संवाददाता ।

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,

आल इंडिया खेलाफत कमेटी द्वारा तय की गई तारीख 18 सितंबर को आज मुंबई की सड़कों पर अपने रवायती अंदाज़ में जुलूस ए मुहम्मदी अपनी पूरी शान ओ शौकत के साथ दिखाई पड़ा। हर तरफ नार ए तकबीर अल्लाहुअकबर की सदाओं से माहौल मुनव्वर हो गया।

सरकार की आमद मरहबा के साथ इस्लामी परचम ने अपनी अकीदत और मुहब्बत को आमद ए मुस्तफा पर नीछावर कर दिया।

नात ए मुस्तफा की सुरीली आवाज़ों ने आशिक ए रसूलों की मुस्कुराहट और तबस्सुम को दोबाला कर दिया।

इस अवसर पर मदीना मस्जिद के स्टेज पर जब शायर ए इस्लाम सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ने अपना यह कलाम, कि

,,, गुम्बद ए खज़रा की जानिब लौ लगाना है

राह ए सुन्नत में भी अपना सर कटाना है

जो है ठाना मन में वोह करके दिखाएंगे

मुस्तफा के नाम का सिक्का चलाना है,,,

सुनाया तो बहुत देर तक नार ए तकबीर और अल्लाहु अकबर की सदाएं गूंजती रहीं।

विभिन राज नैतिक पार्टियों के नेताओं ने लुभाया जुलूस ए मुहम्मदी को,,,,,,,

लिखने में भी अच्छा लग रहा है और देखने में भी बहुत अच्छा लग रहा था कि, मुंबई की सड़कों पर शायद यह पहली बार हुआ कि जुलूस ए मुहम्मदी में इतनी ज्यादा तादाद में राजनैतिक चेहरे दिखाई दिए, जिन्होंने अपनी मौजूदगी का एहसास कराकर गंगा जमुनी तहजीब को संबल प्रदान किया। साथ ही हमारे गैर मुस्लिम भाइयों ने जगह जगह पर जो जुलूस ए मुहम्मदी का स्वागत किया, वोह काबिल ए तारीफ है। शायद यही इस मुंबई की पहचान है। और तब यह कहना पड़ता है कि,

,, हमारी ईदें तुम्हारी होली रहेंगी ज़िंदा जहां में लेकिन

दिलों में अपनी मुहब्बतों की जो है वोह गंगा बहाए रखना,,,,

महाराष्ट्र सरकार को बधाई,,,,

महाराष्ट्र सरकार ने इस साल जिस सूझ बूझ और अपनी दूर दर्शिता का परिचय दिया है, निश्चित ही वोह काबिल ए तारीफ है। 17 सितंबर को गड़पती विसर्जन और आज 18 सितंबर जुलूस ए मुहम्मदी को जिस खूबसूरती के साथ संपन्न कराया है, उनकी कार्य परडाली को सलाम । अनुराग लक्ष्य परिवार उनके इस कार्य को अपनी अनंत शुभ कामनाएं प्रेषित करता है।

इंसानियत भाईचारगी और अमन का यह तेवहार जुलूस ए मुहम्मदी मुंबई के इलावा और भी छेत्रों में पूरी अकीदत और मुहब्बत के साथ मनाया जा रहा है। मोहम्मद अली रोड, ज़करिया रोड़, मसजिद बंदर, भीमंडी, बोरोवली, कांदिवली, बांद्रा, माहिम, कुर्ला, सायन, धारावी, माहिम, गोरेगांव, जोगेश्वरी, अंधेरी, मानखुर्द, चीता कैंप, गोवंडी, शिवाजी नगर, दादर, परेल, नालासुपाडा, कल्याण, और थाने सहित पूरे अकीदत के साथ संपन्न हो रहा है। जिसमें पुलिस कर्मियों का सहयोग सराहनीय है।