बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के सहसरांव निवासी किरन देवी पत्नी ओम प्रकाश ने गांव निवासी दो लोगों पर धोखाधड़ी, कूट रचना का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि गांव निवासी प्रेम प्रकाश और मीरा वर्मा पत्नी स्व. सुरेन्द्र कुमार ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने की नीयत से परिवार रजिस्टर व नामांकन पत्र में फर्जी इंट्री करा लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।