घर मे घुसकर मारने पीटने, कट्टे से फायर करने, आलमारी में रखा 54 हजार रुपया जबरजस्ती निकाल लेने में सात पर मुकदमा

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के अम्बरपुर निवासी अशोक कुमार ने गांव निवासी सात लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर लाठी, डंडे से लैश होकर घर में घुसकर मारने पीटने, गाली देने, जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर करने, आलमारी में रखा 54 हजार रुपया जबरजस्ती निकाल लेने का आरोप लगाया है।कोर्ट के आदेश पर गौर थाना पुलिस मामले में आरोपी परशुराम, उसके पुत्र राकेश कुमार, राजेश कुमार, उसकी दो पुत्रियों, परिवार की दो अन्य महिलाओं, गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के भईगांव निवासी फूलचन्द के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।