बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी निवासी एक महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। महिला खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी, इस बीच किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया।
जानकारी के अनुसार चंद्रकांति देवी (40) पत्नी चन्द्र प्रकाश खेत में चारा काटने गई थी, खेत में छिपे बैठे जहरीले सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जिला अस्पताल पहुंचने पर परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उसेें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।