ईद मिलाद उन नबी व विश्वकर्मा पूजा की दिया हार्दिक शुभकामनाएं – बरकत अली

रिपोर्टर – ओंकार चतुर्वेदी

संतकबीरनगर – जनपद संतकबीरनगर के सेमरियावा ब्लाक के युवा समाजसेवी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रायपुर छपिया उर्फ ठोका के समाजवादी पार्टी के नगर उपाध्यक्ष ने देश व प्रदेश वासियों को ईद मिलाद उन नबी व विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में हार्दिक शुभकामनाएं कहे हैं  । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनेक प्रकार के जाति धर्म के लोग रहते हैं ।  और सभी धर्म में त्योहारों का प्रमुख स्थान है । हर त्योहार की पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक लाभ व सामाजिक हित छिपा रहता है ।  उन्होंने कहा कि ईद मिलाद अन नबी त्योहार मुस्लिम समुदाय में एक जकात की प्रणाली है ।  जो प्राप्त चंदे से मदरसे मस्जिद आदि धार्मिक संस्थाएं संचालित की जाती हैं  । इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि विश्वकर्मा पूजा हिंदू समाज के उन देवता का नाम है । जो निर्माता के रूप में कहे जाते हैं । निर्माण ही संसार की सृष्टि को संचालित करती है।  उन्होंने सभी लोगों से त्योंहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है ।