काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 125 वीं गोष्ठी रायबरेली से पधारे अतिथियों के समान में धूमधाम से मनायी गई

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 125 वीं गोष्ठी रायबरेली से पधारे अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय इन्द्रेश भदौरिया जी व श्री शिवनाथ सिंह ” शिव ‘ के सम्मान में मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में धूमधाम से मनाई गई ।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता श्री इन्द्रेश भदौरिया रायबरेली,मुख्य अतिथि श्री शिवनाथ सिंह ” शिव ” विशिष्ट अतिथि सिद्धनाथ शर्मा ” सिद्ध ” व संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी ने किया।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, सिद्धनाथ शर्मा,अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, दिनेश दत्त पाठक, गजलकार गोपाल केशरी, शैलेंद्र कुमार अमबष्ट, डा. विनोद स्वामी, श्री नरोत्तम शिल्पी, गोपाल केशरी, ,मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, इन्द्रेश भदौरिया, शिवनाथ सिंह शिव, शायर जमाल बनारसी, तनवीर लोहतवी, दीपक दबंग, रविकान्त मिश्रा, आनंद कृष्ण श्रीवास्तव ” मासूम ” बैजनाथ श्रीवास्तव, विश्व मोहन गौड़, वाहिद इकबाल लोहतवी, विमल बिहारी, विनित मिश्रा, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

 

रायबरेली से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय इन्द्रेश भदौरिया, व शिवनाथ सिंह शिव का अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत गोष्ठी अल्पाहार के बाद विश्राम दिया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,