धारावी के मदीना मस्जिद में जश्न ए आमद ए मुस्तफा का आयोजन 16 को बाद नमाज़ ए ईशा,,,,


अनुराग लक्ष्य, 15 सितंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
उठो ऐ मोमिनों आका मेरे तशरीफ लाए हैं, हज़ारों नेमतें दामन में लेकर अपने आए हैं। कल यानी सोलह सितंबर को पूरी दुनिया के मुसलमानों के फख्र करने की रात है, क्योंकि इसी दिन मेरे सरकार ए मुस्तफा के वेलादत को पूरा आलम ए इस्लाम पूरी अकीदत और मुहब्बत के साथ इस्तेकबाल करने के लिए अपनी पलकें बिछाए हुएं है।
खुशी की बात है कि धारावी के मदीना मस्जिद में भी जष्न ए आमद ए मुस्तफा का आयोजन मदरसा तालीमुल कुरआन के ज़ेर ए एहतमाम किया जा रहा है। जिसकी सदारत मशहूर ओ मारूफ खतीब हज़रत ए मुहम्मद साबिरूल कादरी, पेश इमाम मदीना मस्जिद करेंगे, और नेज़ामत के फरायज़ को अंजाम देंगे मशहूर शायर सलीम बस्तवी अज़ीज़ी।
जलसे का आगाज़ हाफिज ओ कारी शमशुल हक के तिलावत ए कुरआन ए पाक से होगा। और इसी के साथ बारगाह ए मुस्तफा में अपने अपने अकीदत के नज़राने को नात ए मुस्तफा गुनगुनाएंगे, बुलबुले बाग ए मदीना हज़रत ए जुनैद आलम अशर्फी। इनके अलावा हाफिज ओ कारी शाह नवाज़ रजवी सहित हाफिज ओ कारी इकरामुल हक रजवी साहब भी नात ए मुस्तफा से महफिल को जाम ए मुस्तफा पिलाते हुए नज़र आयेंगे। लोगों से अपील किया गया है कि ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में शिरकत करके जलसे को कामयाब बनाएं और सवाब ए दारैन से माला माल हों।