कुदरहा, बस्ती। ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना द्वारा हाट कुक योजना के तहत नान लोकेटेड आगनबाडी केंद्रो पर गैस चूल्हा, सिलेंडर वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 27 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौपा गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि गैस सिलेंडर व चुल्हे के मिलने से अब आंगनबाडी में पढने वाले 3-6 वर्ष के बच्चो को गर्मा गर्म भोजन मिलेगा। इसके लिए मीनू निर्धारित की गयी है। उसी अनुसार बनेगा और बच्चो को प्रतिदिन मिलेगा। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती है।
खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने कहा कि जो आंगनवाड़ी केंद्र विद्यालय के बाहर संचालित हो रहे हैं। उन्हीं को सिलेंडर व चूल्हा मुहैया कराया जा रहा है। बच्चों को अवश्य भोजन दिया जाए। इसकी देख रेख हम भी समय समय से कराएगे।
सीडीपीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मृदुल त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, पंकज पांडेय, अरविंद मिश्रा, शशांक सिंह, सूर्य कुमारी, प्रेमलता मिश्रा, शशिकला दुबे, गायत्री देवी, रेखा मिश्रा, कमल मिश्रा सहित तमाम आगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।