बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अति-संवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर तटबंध के विशुनदासपुर गांव के सामने मवेशी चरा रहे लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोग झुलस गये। परिजन इलाज के लिए दुबौलिया ले गये जहां पर चिकित्सक ने दो को सीएचसी के लिए भेज दिया गया।
बुधवार की शाम करीब चार बजे तटबंध पर लोग मवेशी चरा रहे थे कि बारिश होने लगी करीब आधा दर्जन लोग पेड़ के नीचे बैठे थे। अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मीरा पत्नी राधेश्याम (40), अतुल पुत्र मुन्ना राम (15), संजय (8), पूजा (10) पुत्र ताड़क नाथ निवासी खुशहालगंज, निरंजन (58) निवासी पकड़ी बख्तावर झुलस गये।