बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव निवासी ससुराल वालों पर एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गोबरहिया गांव निवासी राम प्रताप की पत्नी पूजा ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने पति राम प्रताप, ससुर टिल्लू, सास, तीन ननदो पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया है कि ससुराल में उसका जीवन असुरक्षित होने के कारण वह अपने मायके सोनहा थाना क्षेत्र के मधवापुर में अपने पिता के घर पर रह रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ बीएनएस और डीपी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।